- आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भरी हुंकार
रांची। झारखंड प्रदेश तेली समाज का अधिवेशन हरमू के सहजानंद चौक स्थित स्वागतम बैक्वेंट हॉल में 27 अगस्त को हुआ। में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये तेली समुदाय के प्रतिनिधियों ने समाज को एकत्रित करने का संकल्प लिया। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि यूपी के सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि राज्य का तेली समाज अगर एकजुट हो जाये, तो सांसद और विधायक बनाने की क्षमता रख सकते हैं। समाज को बिखरने नहीं दे। एकजुट और संगठित रहने पर राजनीतिक पार्टियां भी आपके आगे झुकेंगी। सांसद ने कहा कि झारखंड में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। प्रदेश सरकार ओबीसी समाज के अधिकार को छिनने का प्रयास कर रही है।
नेपाल से तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि घर-घर जाकर अपने समाज को एकजुट करें, तभी आपको अपना हक मिल पायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि बिखरे समाज को एकजुट करना है। यह एकजुटता तब आयेगी, जब हम सभी एक मंच पर आयेंगे। एक मंच पर आने पर राजनीतिक पार्टियां भी हमारी ताकत को समझेगी। झारखंड में तेली की जनसंख्या 18 से 20 प्रतिशत है। यह हमारी ताकत है। तेली समाज अगर सशक्त होगा, तभी हम अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन निरजंन भारती ने किया। मौके पर कलिंदर साहू, साबी देवी, रिपू सुदन साहू, अनिता देवी, डॉ सुभाष साहू, प्रकाश साहू, भुनेश्वर साहू, रामदास साहू समेत विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।