उत्तर प्रदेश। भारत माता की जय बोलने पर अमरोहा MP दानिश अली भड़क गए। उन्होंने माइक छीनने का भी प्रयास किया। वह बसपा के एमपी हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के कई स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है। इसमें अमरोहा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। इस अवसर पर अमरोहा रेलवे स्टेशन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद दानिश अली भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के पूर्व एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने अपना भाषण शुरू करने से पहले भारत माता की जय के बारे लगाए।
यह सुनते ही अमरोहा MP दानिश अली भड़क गए। वे पूर्व एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो के पास गए। उनसे माइक छीनने लगे।
डॉ ढिल्लो ने भी उन्हें पलट कर जवाब दिया। वहां मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।
इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। किसी तरह रेलवे के अधिकारी और अन्य ने बीच बचाव कर इस मामले को शांत कराया। इसके बाद पीएम की भाषण सुना गया।
फजीहत होता देख सांसद दानिश अली ने कहा कि उन्होंने भारत माता की जय बोलने का विरोध नहीं किया था। यह कार्यक्रम किसी पार्टी का नहीं, सरकारी था। वहां भाजपा कार्यकर्ता अनावश्यक नारेबाजी कर रहे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।