रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ईच वन प्लांट वन लायंस फॉर एन्वायरमेंट’ कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई को 100 पौधे लगाए। यह पौधे रांची के महिलौंग, टाटीसिल्वे, नामकुम में ‘नियो एग्रो फार्म्स में लगाए गए।
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पीआरओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत यह कार्यक्रम हुआ। बारिश की फुहार के बीच राजधानी को हरा भरा करने को लेकर सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के डीजी कमल जैन, पीपी एसवाईके ओझा, सुनील केडिया, मनोज नरेडी, लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव विजया केडिया, कोषाध्यक्ष नीरज कांत शाहा, पूर्व अध्यक्ष रतन अग्रवाल, दिवाकर राजगढ़िया, उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, विशेष केडिया, विष्णु गोयल, संगीता गोयल, राम कृष्णा, गीता ओझा, अजीत, रोहित, महिलौंग गांव के मुखिया संदीप तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।