Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून टर्फ झारखंड के देवघर से होकर गुजर रहा है। एक अन्य टर्फ उत्तरी उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण असम तक जा रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 24 अगस्त को दी।
तापमान में गिरावट
अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
25 अगस्त को ये स्थिति
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
26 अगस्त से ये स्थिति
राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
27-28 अगस्त को ये स्थिति
राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
29-30 अगस्त को ये स्थिति
राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वज्रपात को लेकर अलर्ट
केंद्र ने 25 और 26 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
इन जिलों में भारी बारिश
राज्य के पूर्वी भागों में 25 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।