Jharkhand : मेला देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

पलामू (Jharkhand)। कार ने मेला देख रहे 12 से अधिक लोगों को रौंद दिया। इसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर संज्ञान लिया है। डीसी और एसपी को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यह मामला झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव की है। यहां मेला देख रहे 12 से अधिक लोगों को कार चालक ने रौंद दिया। इस घटना में 3 की मौत मौके पर हो गई। पलामू की एसपी रिष्‍मा रमेशन ने की घटना की पुष्टि की है।

इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज स्‍थानीय अस्‍पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े कई लोग जान बचाकर भागे। स्थिति के मद्देनजर मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु एवं अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्‍होंने पलामू एसपी और डीसी को निर्देश दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करें।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।