तीन स्‍कूलों में मुखिया ने छात्र-छात्राओं के बीच बांटे बैग और पुस्‍तक

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के तीन स्‍कूलों में बुधवार को मुखिया अमित कुमार दुबे ने छात्र-छात्राओं के बीच बैग व पुस्तक का वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय बेलहथ में 96, प्राथमिक विद्यालय पतीला में 110 व उत्क्रमित उच्च विद्यालय चोका में अध्यनरत कक्षा 1 से कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच 150 स्कूली बैग का वितरण किया गया।

मुखिया ने उक्त सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की भी जांच की। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। पतीला विद्यालय में साफ-सफाई की अभाव है। इस पर मुखिया ने जमकर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।

मुखिया ने कहा कि जब विद्यालय में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, तब बच्चों को स्वच्छता की पाठ शिक्षक क्या पढ़ा रहे होंगे। बच्चों को ससमय विद्यालय पहुंचकर मन लगाकर पढ़ने को कहा। शिक्षकों से भी उन्होंने आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे हैं, अच्छे से शिक्षा प्रदान करें।

मौके पर शिक्षक कौशल्या देवी, राजेश दुबे, मंटू दुबे, सतीश दुबे, संजीव दुबे, ऋषि राम, ब्रजेश राम, प्रकाश मेहता, गोपाल व उपमुखिया शंकर मेहता, वार्ड सदस्य पिंटू बैठा, गौरीशंकर दुबे, सोनू पांडेय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।