तेजस्विनी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, सीएम के प्रधान सचिव से वार्ता के बाद आंदोलन स्‍थगित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ के सदस्‍यों ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 7 अगस्‍त को राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जुलूस जयपाल सिंह स्टेडियम से निकाला। इसमें राज्‍य के 17 जिलों से करीब 8 हजार महिलाएं, 2 हजार पुरुष कर्मचारी शामिल हुए। इसका नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह कर रहे थे। जुलूस मुख्यमंत्री आवास कर तरफ जा रहा था। हालांकि राजभवन पहुंचते ही जिला एवं पुलिस प्रशासन ने उसे रोक दिया।

रोकने के बाद वहीं सड़क पर सभी महिला-पुरुष कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के समक्ष प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने सरकार से वार्ता के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय 11 सदस्यीय टीम को ले गए। वहां मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल से तीन सदस्यीय शिष्टमंडल की वार्ता हुए।

महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, संघ के अध्यक्ष आशीष विजय एवं ज्योति वर्मा ने प्रधान सचिव से वार्ता की। संघ के अध्यक्ष द्वारा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान सचिव ने शिष्टमंडल से कहा कि ज्ञापन मुख्यमंत्री के पास विचार के लिए भेज दिया जाएगा। आप निश्चिंत रहे, आंदोलन खत्म करें। उनके अनुरोध पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

संघ के साथ परियोजना की दीर्घकालीन अवधि विस्तार करने, स्थाई समायोजन करने, दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भत्ता देने, राज्यकर्मियो की भांति‍ सभी सुविधाएं देने, महिलाओं के कार्य क्षेत्र में पर्याप्त सुविधा देना, मातृत्व अवकाश देने पर वार्ता हुई।

प्रदर्शन में महासंघ के महामंत्री, सुनील कुमार साह, अध्यक्ष आशीष विजय, ज्योति वर्मा, निधि सबरन, गणेश प्रसाद सिंह, सनातन कुमार, मो खालिद, मो आलमगीर, आशीर्वाद महतो, सौरभ कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, उज्ज्वल कुमार, प्रतिभा रानी, मो यशीर, मो ताजुद्दीन अंसारी, मो इकरामुल अंसारी, रमन विश्वकर्मा, प्रीति‍ रानी, मो सोहेल अख्तर, मनोज मंडल, नीरज कुमार, रौशन कुमार सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी संघ के लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।