रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखंड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है। जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं।
हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा। इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।