- गुरुग्राम में हुई वार्षिक आम परिषद की बैठक
हरियाणा। गुरुग्राम स्थित होटल रेडिसन में भारतीय तीरंदाजी संघ की वार्षिक आम परिषद की बैठक संपन्न हुई। इसमें बैंकॉक में आगामी एशियाई खेलों और पेरिस ओलंपिक के लिए टीमों की तैयारी के साथ-साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप और राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट सहित आयोजनों के राष्ट्रीय कैलेंडर को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई।
वार्षिक आम परिषद की बैठक में यह बात उभरकर सामने आई कि भारतीय तीरंदाजी टीम ने पिछले एक साल के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न श्रेणियों में 168 पदक जीते हैं।
सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भी देश को गौरव बढ़ाने के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम और समर्पित सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।