मुंबई। बॉलीवुड के बारे में सोचने पर सबसे पहले फैंस के दिमाग में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम आता है। ये दोनों सुपरस्टार बॉलीवुड पर राज करते हैं। पिछले काफी लंबे समय से पूरा देश इस जोड़ी को एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार कर रहा है।
एक अंदरूनी सूत्र के मुताबिक एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसको लेकर जल्द ही और अपडेट आने की गुंजाइश है।
कहने की जरूरत नहीं कि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी खबर है। यह जोड़ी इससे पहले मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुकी है।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।