सीमा हैदर के बाद अब सानिया अख्तर बच्चे को लेकर पहुंची नोएडा, जानें किस देश की है महिला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। हैरान कर देने वाली खबर बांग्लादेश से आई है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। महिला आठ दिनों से नोएडा में है। महिला का कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी की। तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया।

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई है। उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की। उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है।

महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभ कांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था। वह महिला से प्यार करने लगा। इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली।

महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। जब महिला प्रेग्नेंट हुई, तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है। इसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया।

महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था। सीमा हैदर को देखते हुए महिला की हिम्मत बढ़ गई और उसने वीजा लेकर इंडिया आने का फैसला किया।

जब वह नोएडा पहुंची, तो पुलिस ने उसको डिटेन कर लिया और सेक्टर-62 में बने एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की महिला सेल ने सौरभ और उसके बीच समझौता कराने की कोशिश की।

महिला का कहना है कि मुझे सौरभ के साथ रहना है, चाहे वह मेरे साथ बांग्लादेश चले या वह मुझे यहां पर रखें। अब इस बात को लेकर जद्दोजहद है। सानिया अपने पति के साथ रहना चाहती है।

उसका कहना है कि या तो पति उसके साथ वापस बांग्लादेश चले या वह पति के साथ नोएडा में ही रहेगी। सीमा हैदर के बाद अब सामने आए सानिया के केस के चलते नोएडा पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।