संत अन्ना स्कूल से शुरू हुई पर्यावरण को मिलकर बचाने का अभियान

झारखंड
Spread the love

खूंटी। आओ हाथ मिलाये-पर्यावरण को मिलकर बचाये अभियान की शुरुआत खूंटी जिले के कर्रा बनगांव स्थित संत अन्ना स्कूल से 13 जुलाई को हुई। इसका मकसद पर्यावरण की तरफ आम जनता का ध्यान आकर्षित करना है। कार्यक्रम में 31 पौधे को लगाए गये।

मौके पर आओ हाथ मिलाये संस्था से अध्यक्ष डॉ नाज़िश हसन ने कहा कि समाज में जागरुकता तो है, पर इसको लेकर गंभीरता की भी आवश्यकता है। इसकी कमी है।

स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सिसिलिया हेम्ब्रम, सिस्टर बेरोनिका कुजूर, सिस्टर निर्मला मिंज, सिस्टर रेशमा तिर्की ने कहा कि स्कूल के बच्चों में अगर पर्यावरण को लेकर गंभीरता होगी तो हरा भरा समाज का निर्माण होगा।

इस अवसर पर आओ हाथ मिलाये संस्था से अभिजीत सिंह, निधिका तुलस्यान, प्रार्थना फोगला, मानवी सिंह, आर्यन घोषाल, पार्थिव दासगुप्ता, प्रियंका सिंह उपस्थित थे।

सभी ने अपने हाथ से 2-3 पौधों को लगाये। समाज को जागरूक करने का प्रण लिया। कहा कि 500 पौधों को लगाये जाएंगे।