BAU : कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में हुई पर्यावरण सुरक्षा प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के अधीन संचालित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ऑन स्पॉट पर्यावरण सुरक्षा आधारित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजि‍त की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्‍वावधान में इसका आयोजन किया गया।

एसोसिएट डीन ई डीके रूसिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूक और पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके तहत ऑन स्पॉट पृथ्वी बचाओ प्रकृति बचाओ आधारित रंगोली कला, विश्व पर्यावरण दिवस पर लेख लेखन, बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन कला प्रतियोगिता, पर्यावरण बचाओ पर स्लोगन लेखन एवं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि डीएसब्‍ल्‍यू डॉ बीके अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्‍होंने कहा कि बदलते पर्यावरण की गंभीर स्थिति में कृषि अभियंत्रण की तकनीकी की बड़ी भूमिका होगी। साथ ही मृदा, जल एवं वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति एवं शोध परिणामों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ उत्तम कुमार, डॉ मिंटू जॉब, डॉ प्रमोद राय, डॉ छाया, डॉ निती तिर्की, डॉ अल्पना दुबे, ई वंदना चौबे एवं डॉ गौरव साहू ने सहयोग दिया।