अनाथ बच्चे की मदद के लिए आगे आया सामाजिक विचार मंच

सरोकार झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

गुमला। सामाजिक विचार मंच, लोहरदगा के सदस्‍य अनाथ बच्‍चे की मदद के लिए आगे आए। मंच के सदस्‍यों के गुमला के घाघरा प्रखंड के चांची गांव पहुंचकर अनाथ बालक अभिनव तिवारी एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।

ज्ञात हो कि इस बच्‍चे के पिता की मृत्यु सड़क दुर्घटना में 17 मई को हो गई थी। लगभग दो वर्ष पूर्व कोरोना काल के वक्त उनकी मां की भी मृत्‍यु हो गई थी। इस कारण यह बच्चा अनाथ हो गया हैं। उसके दादा बेनी तिवारी की उम्र भी 85 साल है। दादी भगवती देवी की उम्र 75 वर्ष हैं।

यह खबर पाकर सामाजिक विचार मंच के संयोजक मंडली के कवलजीत सिंह, विनोद सिंह, विक्रम कुमार, बरज सिंह, मनोज गुप्ता ने 10,100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। बालक को आगे पढ़ाई के लिए हर मदद का भरोसा दिलाया। उनके परिजनों को यह भी बताया कि राज्य सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत बच्चे की पढ़ाई की व्यवस्था की जा सकती है। मंच के लोगों ने वहीं से सीडब्ल्यूसी के मेंबरों से इस बारे बात भी की।

परिजनों को यह भी बताया कि पारिवारिक सदस्यता लाभ योजना के तहत भी इनको लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। निसहाय भत्ता प्रतिमाह के तहत सरकारी राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सहयोग के लिए आगे भी खड़ा रहने का आश्‍वासन दिया। मौके पर सीपी यादव, केशव पाठक, द्रौपदी कुजुर, धीरज कुमार, मदन साहू, संदीप घोष भी मौजूद थे।