- रांची सहित 8 जिलों से टीम लेगी हिस्सा
जमशेदपुर। हॉकी झारखंड के तत्वावधान में नवल टाटा हॉकी अकादमी ‘नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर और जूनियर मेन स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2023’ की मेजबानी करेगा। चैंपियनशिप 8 से 12 मई तक अकादमी के जमशेदपुर एस्ट्रोटर्फ पिच पर होगा। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पिछला संस्करण अप्रैल 2019 में आयोजित किया गया था।
झारखंड के 8 जिलों को इस लीग सह नॉकआउट प्रतियोगिता में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूल फेज़ के बाद, प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए एक क्रॉसओवर सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।
पोडियम फिनिशर को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वालों के लिए विशेष पुरस्कार हैं जैसे, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और राइजिंग स्टार।
सब जूनियर और जूनियर स्तर पर भाग लेने वाली टीमें झारखंड के एनटीएचए, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रांची, पूर्वी सिंहभूम और पलामू जिलों से हैं।