दस दिन पहले हुई थी शादी, जा रहा था नानी घर, सड़क हादसे में मौत, रोड जाम

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। महज दस दिन पहले रूपेश यादव (25 वर्ष) की शादी हुई थी। बाइक से नानी जा रहा था। सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुखद घटना कथारा-गोमिया मुख्य मार्ग में छिलका पुल और किसान ढाबा के बीच हुई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घर में कोहराम मंच गया। घटना स्‍थल पर पूर्व विधायक और पुलिस दोनों पहुंचे।

मुंबई में करता था काम

बाइक सहित मृत युवक सड़क पर पड़ा हुआ था। युवक का सिर कुचला था। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन की टक्कर से घटना घटी होगी। युवक मुंबई में रहकर काम करता था।

जा रहा था कथारा नानी घर

बताया जा रहा है कि युवक नई बाइक से गोमिया पंचायत के पडरिया गांव स्थित घर से बेरमो प्रखंड के कथारा के बोड़ैया बस्ती स्थित नानी घर जा रहा था। उसकी गाड़ी में नंबर भी नहीं था।

रूपेश यादव

तीन मई को हुआ था विवाह

स्‍थानीय लोगों ने बीते 3 मई को युवक का विवाह बेरमो प्रखंड के बांध बस्ती कथारा में विवाह हुआ था। युवक दो भाई-दो बहन में सबसे बड़ा था। पिता का नाम भोला यादव है।

आक्रोशितों ने किया रोड जाम

घटना के बाद घटनास्थल पर ही आक्रोशितों ने 4 से 5 घंटे रोड जाम कर दिया। घर, नानी घर व ससुराल से भी परिजन व अन्य लोग पहुंच गए थे। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस पहुंच गई थी। गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन भी पहुंचे।

पूर्व विधायक भी पहुंचे

पूर्व विधायक और दर्जा प्राप्त मंत्री योगेन्द्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को ढाढस बंधाया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडे, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, जिप सदस्य डॉक्टर सुरेन्द्र राज, मंटू यादव, बिनोद यादव, रोहित यादव मौजूद थे।