Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, ये होगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 मई को जारी बुलेटिन में दी। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान में बढ़ोतरी संभव

अगले 3 से 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 28 और 29 मई को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

30 मई को यहां बारिश संभव

मौसम केंद्र के अनुसार 30 मई को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

31 मई को यहां वर्षा

राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

इस दिन के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।