इस्लामाबाद। बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से भी मिली बड़ी राहत मिली है। अल-कादिर ट्रस्ट केस में उनकी दो हफ्तों की जमानत मंजूर कर ली गयी है।
इससे एक दिन पहले गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने खान की गिरफ्तारी को ‘गैरकानूनी’ करार दिया था। साथ ही उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा था। इसके बाद खान कड़ी सुरक्षा के बीच भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) पहुंचे थे।