मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार-गायक अमित त्रिवेदी ने ‘कला’, ‘जुबली’ और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ आदि हिट एल्बम दिए हैं। हाल ही में इश्कजादे के लिए संगीत बनाने के बारे में भावुक हो गये। इसके रिलीज के 11 साल पूरे हो गये है।
अमित ने 2012 में इश्कज़ादे के लिए अपनी आकर्षक रचनाओं से दिल जीत लिया था। एल्बम एक बड़ी हिट साबित हुई। जनता और क्रिटिक्स दोनों ने इसकी सराहना की। इश्कजादे टाइटल ट्रैक, झल्ला वाला, छोकरा जवान, परशान और आफतों के परिंदे सहित फिल्म के प्रत्येक गीत को आज भी वही प्यार मिलता है।
इश्कजादे के लिए अमित त्रिवेदी ने कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते। रोमांटिक एक्शन ड्रामा ने एक ही वर्ष में बॉलीवुड सितारें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बॉलीवुड शुरुआत देखी। इश्कजादे के रिलीज होने के 11 साल पूरे हो गए हैं।
एल्बम के निर्माण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसके लिए संगीत बनाने में मुझे बहुत मज़ा आया। इतने सारे टैलेंटेड सिंगर्स के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। हम एक ऐसा एल्बम बनाना चाहते थे, जिसमें सॉफ्ट रोमांटिक के साथ-साथ पार्टी नंबरों का शानदार मिश्रण हो। इस एल्बम के 11 साल हो गए हैं। जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह वाकई अद्भुत है।’
इश्कजादे हबीब फैसल द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित थी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के साथ अपनी शुरुआत की। यह वर्ष 2012 में रिलीज हुई थी।