BIHAR: इंजीनियर दूल्हा कर रहा था सिंदूरदान, उधर मौत कर रही थी इंतजार

बिहार देश
Spread the love

भागलपुर। दुखद खबर बिहार के भागलपुर से आयी है। यहां दुल्हन की मांग भरते ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे को हार्ट अटैक आने की बात कही गई है। घटना के बाद से दूल्हे और दुल्हन का परिवार गम में है। वहीं, पति की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई। बताया गया कि 2 मई को दूल्हे के सीने में दर्द भी उठा था।

दरअसल, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला विनीत का संबंध भागलपुर की रहने वाली आयुषी के साथ हुआ था। 3 मई 2023 को दोनों की शादी होना तय हुई थी। विनीत दिल्ली में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और आयुषी भी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है। 

बुधवार (3 मई) को विनीत बारात लेकर शहर के शीतला स्थान चौक मिरजानहाट स्थित मातेश्वरी विवाह भवन में पहुंचा था। जयमाला, फोटो सेशन सहित अन्य रस्में निभाई गईं। गुरुवार (4 मई) की सुबह सिंदूरदान हुआ।

विनीत बाथरूम गया हुआ था। जैसे ही वहां से आया, तो उसे सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने विनीत को जगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह उठा नहीं। 

परिवार के लोग विनीत को तत्काल मायांगज अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक विनीत को हार्ट अटैक आया था। एक टेबलेट खाने के बाद उसे आराम भी मिल गया था। इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

विनीत की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में मातम छा गया। लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि अचानक से विनीत की मौत हो गई। वहीं, पति की मौक की खबर सुनकर आयुषी बेहोश हो गई।