कोरिया। एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही विमान का दरवाजा एक यात्री ने खोल दिया। यह घटना दक्षिण कोरिया में घटी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरों के मुताबिक एशियाना एयरलाइंस का विमान दक्षिण कोरिया के दाएगू एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था। उतरने से पहले ही विमान का दरवाजा उसमें सवार एक मुसाफ़िर ने खोल दिया।
दरवाजा खुलने के बाद हवा तेजी से अंदर घुसने लगा। विमान में सवार यात्रियों को परेशानी होनी लगी। हालांकि पायलट ने सूझबूझ से काम लिया।
पायलट ने विमान सुरक्षित उतार लिया। कई यात्रियों को सांस की दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरवाजा खोलने वाले यात्री से पूछताछ की जा रही है।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।