sachin_tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की 12 साल पहले की तस्‍वीर, कहा-मेरे जीवन का सबसे महान क्षण, देखें

मुंबई खेल देश
Spread the love

मुंबई। क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

वर्ष 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के सचिन ने बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान बनाए। टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट दोनों में सबसे अधिक शतक लगा चुके हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार से अधिक रन बनाने वाले सचिव विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एक दिवसीय मैचों में भी उन्हें सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने अपनी मेहनत लगन से देश विदेश में अपने काम का लोहा मनवाया है| उन्‍हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् 2008 में वे पद्म विभूषण से भी सम्‍मानित किये जा चुके है। राज्‍यसभा के सदस्‍य भी मनोनीत किए जा चुके हैं।

सचिन के बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था। उनके एक भाई नितिन तेंदुलकर और एक बहन सविताई तेंदुलकर भी हैं।

सचिन तेंदुलकर ने 1995 में अंजली तेंदुलकर से विवाह किया। अंजली पेशे से डॉक्‍टर है। सचिन के दो बच्चे सारा और अर्जुन हैं।

सचिन ने आज यानी 2 अप्रैल को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से 12 साल पहले की एक तस्‍वीर शेयर की है। इसमें उन्‍होंने लिखा है कि 12 साल पहले भारत ने विश्व कप जीता… मेरे जीवन का सबसे महान क्षण!

सचिन ने लोगों से यह भी पूछा कि जब यह हुआ, तब आप कहां थे और आपने कैसे जश्न मनाया?

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।