CCL : मेडिकल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल (CCL) के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है। इसका आदेश 10 अप्रैल को मुख्‍यालय से मैनेजर (पी-ईई) रोशनी कुमारी ने जारी कर दिया।

आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है। तबादला किए गए सभी चिकित्‍सकों को गांधीनगर अस्‍पताल के सीएमएस (आई/सी) को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

बरकाकाना स्थित सेंट्रल वर्कशॉप में पदस्‍थापित डॉ अशोक गिरि का तबादला रांची स्थित गांधीनगर अस्‍पताल किया गया है।

रामगढ़ के सेंट्रल अस्‍पताल में पदस्‍थापित डॉ दीपाली आर समृत का तबादला रांची स्थित गांधीनगर अस्‍पताल किया गया है।

एनके डकरा के सेंट्रल हॉस्पिटल के डॉ अभिषेक आनंद का ट्रांसफर रांची स्थित गांधीनगर अस्‍पताल किया गया है।