धूमधाम से मनाई गई भगवती पीतांबरा जंयती

धर्म/अध्यात्म देश बिहार
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। बिहार के गया जिले के बंगला स्थान में बगलामुखी जयंती का आयोजन किया गया है। भगवती पीतांबरा जंयती धूमधाम से मनाई गई। आयोजक सौरभ मिश्र, कुमार नागेंद्र मिश्र के साथ विवेकानंद मिश्र, पुनंजय मिश्र, गया नगर निगम के महापौर गणेश पासवान ने पूजन अर्चन की।

आचार्य अरुण मिश्र के तत्वावधान में मां पीताम्बर के विधिवत यंत्र पर चंपा के पुष्प चढ़ाए गए। आचार्य अरुण मिश्र, अजित मिश्र, वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचारण के साथ कार्यक्रम संपन्‍न कराए गए। मौके पर भंडारा का आयोजन भी किया गया।