jharkhand

Transfer-posting of IPS : झारखंड में आईपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें कौन कहां गया

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Transfer-posting of IPS : रांची। झारखंड सरकार ने कई आईपीएस (IPS) का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार भी सौंपा गया है। रांची का सिटी एसपी शुभांशु जैन को बनाया गया है।

इनका हुआ तबादला

महानिदेशक (रेल) अनिल पालटा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक महानिदेशक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराग गुप्ता को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) के पद पर पदस्थापित किया जाता है। गुप्ता के पदस्थापन अवधि तक के लिए अपर पुलिस महानिदेशक के पद को महानिदेशक कोटि में उत्क्रमित किया जाता है।

अपर पुलिस महानिदेशक (झारखंड सशस्त्र पुलिस) प्रशांत सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक को अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कौशिक अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रभात कुमार के अवकाश अवधि के लिए पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) और पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे।

प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज कम्बोज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कम्बोज अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, रांची के प्रभार में रहेंगे।

पुलिस उप-महानिरीक्षक (अतिरिक्त प्रभार-पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष शाखा) अनुप बिरथरे को अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गिरिडीह के सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हारिस बिन जमां को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक (यातायात, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) शुभांशु जैन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची का पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर पदस्थापित किया गया है।