Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

11 मार्च, 2023

मेष

दिन किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा। वह परेशान कर सकते हैं। बनते काम में रोड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग तेजी दिखाएंगे। जोखिम भरे काम को करने से बचें। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मां से मन की बात बता सकते हैं।

वृष

दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर साथी भी हैरान रहेंगे। जिम्मेदारी से काम करना बेहतर रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन

दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में यदि बहन या भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रियजनों से किसी बात को साझा करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार नहीं करना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क

दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आयेगा। लाभ बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करें। सलाह को मानें। वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें। उसमें कोई गलती हो सकती है।

सिंह

आलस्य समस्या बन सकता है। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। परिजनों को बिना मांगे कोई सलाह नहीं दें। किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कोई पुराना लेनदेन समस्या खड़ी कर सकता है।

कन्या

दिन जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। अपने खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे। जीवन साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। किसी नए काम को करने का मौका भी मिल सकता है। कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। लोकप्रियता बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे।

तुला

दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यापार में स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतें। शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। मामा पक्ष से धन लाभ मिलेगा। माता जी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

वृश्चिक

खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा, तभी आगे बढ़ पाएंगे। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग तरक्की के रास्ते पर हैं। कुछ बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसायिक गतिविधियों से भी गति मिलेगी। दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। इसमें सतर्कता बरतें।

धनु

दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। संतान को रीति-रिवाजों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में काफी समय से रुक हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप लेकर आ सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है।

मकर

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में कोई बेहतर अवसर मिलेगा। अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह भरोसे को तोड़ सकता है। नौकरी में अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

कुंभ

दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े, तो अवश्य करें। इससे व्यापार में और निखार आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन

दिन कमजोर रहने वाला है। जरूरी मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में अच्छी सोच रखें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। मन में कोई दुविधा है तो बुजुर्गों से सलाह लेकर उसे दूर कर सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)