मोक्ष एवं ज्ञान की नगरी गया से विश्व में पहुंच रहा शांति का संदेश

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्र

गया। पीस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा चार दिवसीय महोत्सव पर शनिवार को गांधी मैदान में विश्व शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन थे। विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु इस कार्यक्रम में पहुंचकर विश्व शांति का संदेश दिया।

सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने कहा कि हर धर्म में अपने आप में श्रेष्ठ है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि‍ गया की पावन धरती से विश्व शांति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। यह सराहनीय है।

कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के बिहार के प्रदेश महासचिव रोमित शर्मा और अन्य नेता एवं पदधारी की मौजूदगी रही। शहर के जानेमाने व्यवसायी प्रमोद कुमार भदानी, वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, अशरद परवेज उर्फ कमांडर, मसूद मंजर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार भी मौके पर मौजूद थे।