माहेश्वरी महिला समिति के गणगौर क्वीन कॉन्टेस्ट की विजेता स्‍वाति चांडक

झारखंड
Spread the love

रांची। माहेश्वरी महिला समिति ने महेश्वरी भवन में गणगौर सिंझारा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी गणगौर लोकगीत, घूमर जैसे गीत पर आयुषी काबरा, नेहा साबू, खुशबू साबू, नेहा मंत्री, पूजा शारदा, भाग्यश्री साबू, निकी साबु, कोमल बियानी, सुमन बाहेती, खुशबू साबू (मुरू), शिल्पी दरगर, नूपुर फलोर, विनीता चितलांगिया, आकृति काबरा, शीतल लखोटिया ने डांस कर सबका  मन जीत लिया। ममता बोरा और विनीता बिहानी ने मारवाड़ी नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम संयोजिका नेहा साबू, ममता डागा, सीमा मालपानी ने हॉल को पारंपारिक रूप से सजवाया। पूजा शारदा, सुमन बाहेती, कविता मंत्री ने गेम्स का आयोजन किया। मंच संचालन विनीता बिहानी ने किया। गणगौर सिंझारा पर सभी महिलाएं पारंपारिक रूप से तैयार होकर आई, जिनके बीच गणगौर क्वीन कॉन्टेस्ट भी किया गया।

गणगौर क्वीन कॉन्टेस्ट की पहली विजेता स्वाति चांडक, दूसरी खुश्बू काबरा और तीसरी भाग्यश्री साबू रही। मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी बताया कि इस महोत्सव में आई सदस्यों ने भी अपने घर से गणगौर लाया। उनका सिंधारा का मुख प्रसाद घुगरी भोग लगाया गया। कार्यक्रम के आखिर में सभी गणगौर को विदा लिफाफा और बदाम मिश्री देकर किया गया।

गणगौर सिंझारा महोत्सव में झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रदेश महेश्वरी महिला समिति सचिव संगीता चितलांगिया, रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी का स्वागत किया गया।

महिला समिति अध्यक्ष भारती चितलांगिया, पूर्व अध्यक्ष विजयश्री साबू,  सचिव विमला  फलोर, उपाध्यक्ष अनीता साबू, वंदना मारू के साथ संगीता सोमानी, सरला चितलांगिया, शारदा लड्ढा, कुमुद लाखोटिया, शिखा बिरला, लक्ष्मी चितलांगिया, सरिता चितलांगिया, शिखा बिरला, रितिका शारदा, रेखा माहेश्वरी,   शशि डागा, अंजना  गट्टानी, रमा साबू  आदि सदस्‍यों का साथ रहा।