कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, शोभायात्रा 24 अप्रैल को

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। सरना समिति कांके क्षेत्र के तत्वावधान में सरना मैदान में झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले कांके मौजा के पाहन महादेव पाहन ने सरना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना व सरना प्रार्थना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार सिन्‍हा,  एसएपी किशोर कौशल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता पूरे विश्व में महान है। इसकी महानता इस बात से है कि वह जीवन जीने के तौर तरीके व समाज के प्रति अपने कर्तव्य निर्वाह्न का सीख देता है। भारतीय संस्कृति से जुड़े जो भी पर्व त्योहार है, वे समाज के लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा के साथ साथ बेहतर वातावरण तैयार करने का संदेश देता है।

इसके अलावा अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, बीएयू कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह, विधायक समरीलाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, झामुमो के वरीय नेता निरंजन कालिंदी, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार बैठा ने भी अपने विचार रखे।

रंगारंग कार्यक्रम से पूर्व कांके क्षेत्र के विभिन्न खोड़हा मंडली द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद झारखंड के मशहूर कलाकार मनोज शहरी, इग्नेश कुमार, नितेश कच्छप, राज मौर्य, अनीता, चिंतामणी, ज्योति सहित अन्य ने नागपुरी गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सैकड़ों लोगों ने शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक इसका आनंद लिया।

इस अवसर पर समिति द्वारा दर्जनों बुद्धिजीवी व समाजसेवि‍यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, महासचिव बिनोद सांगा, देवा उरांव, महादेव उरांव, भुगोल उरांव, हेमंत खलखो, फुलमनी टोप्पो, सोहराई टोप्पो, महादेव उरांव, डॉ बसंत उरांव, सुरेन्द्र लिण्डा, अनीता गाड़ी, अमर तिर्की, ने सक्रिय योगदान दिया।

सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने बताया कि 24 अप्रैल को सरहुल शोभायात्रा निकाली जायगी। इसमें कांके क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खोड़हा मंडली पारंपरिक परिधान में कांके सरना मैदान पहुंचेंगे।