tapovan_mindir

Ranchi : तपोवन मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का होगा सौंदर्यीकरण, सीएम 21 मार्च को करेंगे शिलान्यास

झारखंड
Spread the love

  • 14.67 करोड़ की लागत से 7000 वर्गमीटर एरिया का होगा विकास

रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के निवारणपुर स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन हनुमान तपोवन मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण होगा। इस कार्य का शिलान्यास 21 मार्च को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे। जुडको के क्रियान्वन में सौंदर्यीकरण होगा। लगभग 7000 वर्गमीटर क्षेत्र के विकास पर 14.67 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मंदिर  के लिए नया वैकल्पिक मार्ग

सौंदर्यीकरण के तहत कडरू साइड वाले पुल को डबल लेन बनाया जायेगा। पुल के दोनों ओर हरमू नदी के किनारे 100-100 मीटर सीमेंट से ढाल कर मार्ग बनाया जायेगा। बायी ओर नदी के उपर के रास्ते को भविष्य में आगे बढ़ाकर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के पास निकाला जायेगा। यह मंदिर के लिए नया वैकल्पिक मार्ग हो जायेगा।

फिलहाल यह मार्ग मंदिर के बगल की ओर पीछे बनने वाले पार्क तक ही रहेगा। इस मार्ग से लोग पार्क में आना जाना कर पायेंगे। मंदिर और आसपास के सौंदर्यीकरण का एक यह भी उद्देश्य है कि लोग रामनवमी के अलावा वर्ष भर हरियली के वातावरण में यहां सुकून के पल गुजार सके। पार्क फूल, पौधों और वृक्ष से परिपूर्ण रहेगा।

मैदान का जीर्णोद्धार किया जायेगा

मंदिर परिसर के सामने वर्तमान के मैदान का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा। मैदान की मिट्टी को नरम बनाया जायेगा, ताकि बच्चे खेल सकें। झंडाधारी श्रद्धालु सुगमता से आ जा सकें। निवारणपुर की ओर आनेवाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस सड़क के किनारे वाली दीवार पर स्थानीय चित्रकारी की जायेगी, जिससे आस्था और प्रगाढ हो सके। निवारणपुर, कडरू मार्ग एवं पुल के पास एक-एक तोरणद्वार बनेंगे।

तारों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा

मंदिर और मैदान के उपर से गुजर रहे विभिन्न तारों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा। मैदान एवं पार्क में गजीबो, बेंच एवं पत्थर के भी बैठने का बेंच लगाया जायेगा। पूजन सामग्री, पेयजल, जूता स्टैंल और सूचना केंद्र  के लिए कियोस्क भी बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *