समुंद्र किनारे ऐसे दिखी Mouni Roy, फैंस बोले-आग लगा दी, देखें वीडियो

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। टीवी और फिल्‍म अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों मियामी में में है।

यह दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है।

यह प्रमुख शहर दक्षिण फ्लोरिडा महानगरीय क्षेत्र का केंद्र है।

यहां के समुंद्र तट पर मौनी रॉय ने बिकनी में कहर बरपा दिया है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी पोस्‍ट कि‍या है।

बिकनी में वह बेहद हॉट नजर आ रही है। अभिनेत्री के इस पोस्‍ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक मिले हैं।

काफी लागों ने उसके वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक ने लिखा, ‘सबसे हॉट नागिन’

एक अन्‍य फैंस ने लिखा, ‘समुंद्र में आग लगा दी।’

मौनी रॉय को टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जाना जाता है।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। मौनी ने अपनी पढाई केन्द्रीय विद्यालय से पूरी की।

इसके बाद उसने मॉस कम्युनिकेशन की पढाई जामिया मिलिया इस्लामिया से पूरी की। हालांकि मौनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग और फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गयीं।

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की। इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आयीं थी।

मौनी ने अपने 11 साल के करियर में कई उतार चढाव देखें। हालांकि आज मौनी टीवी की दुनिया की प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं। अब वह कई फिल्मों में नजर आ रही हैं।

वर्ष 2018 में मौनी फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं। इसके अलावा वह फिल्म तुम बिन 2 में आइटम गीत भी कर चुकी हैं।

मौनी क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, टशन-ए-इश्क, जूनून,ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, नागिन 3, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में भी नजर आ चुकी है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।