रांची। मारवाड़ी महिला मंच की रांची शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन 18 मार्च को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट कर्नल रीना झा शामिल हुई। रांची शाखा की अध्यक्ष नैना मोर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने मेले की सफलता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल के सौजन्य से मेले में आई महिला उद्यमियों को चार अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट कुटीर उद्योग का अवार्ड रचना भावसिंहका, बेस्ट हैंडीक्राफ्ट का शिवानी कुंडू, बेस्ट एक्सक्लूसिव का नमिता केडिया और बेस्ट सेल्समैनशिप का प्रीति सर्राफ को दिया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल रीना झा ने मेले में भाग लेने वाली महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय मंच है।
मेले के अंतिम दिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। शाखा कोषाध्यक्ष बबीता नारसरिया ने मंच संचालन किया। मेले की सह संयोजिका मंजू लोहिया ने धन्यवाद किया।
मेले को सफल बनाने में गीता डालमिया, बिना मोदी, मंजू केडिया, मधु सराफ, रीता केडिया, रीना सुरेखा, अनु पोद्दार, प्रीति पोद्दार, प्रीति बंका, सुनीता सरावगी, रेखा अग्रवाल, छाया, सीमा टाकिया का योगदान रहा।