घर के इस कोने में रखें होलिका दहन की राख, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

झारखंड
Spread the love

रांची। होलिका दहन से पहले होली पूजन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को और होली कल 8 मार्च को है। ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन के दिन किए गए कुछ आसान उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में शांति बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में होलिका दहन से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर लाना काफी लाभकारी है। इस राख को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार होलिका दहन की राख बहुत फलदायी होती है। होली के दिन घर के आंगन को साफ कर एक वर्गाकार आकृति बनाएं। इसके बीच में कामदेव की पूजा करें। इसके बाद घर की महिलाएं कामदेव की प्रतिमा पर चंदन का लेप लगाएं और उनसे प्रार्थना करते हुए कहें कि कामदेवता मुझ पर प्रसन्न हों। इसके साथ ही इस दिन किसी ब्रह्माण को दान करें।

– होली के दिन धूल की वंदना करने से लाभ होता है। कहा जाता है कि इस दिन होलिका दहन की राख को धारण करना चाहिए। साथ ही, मिट्टी से स्नान करने की भी परंपरा बताई जाती है। इस दिन स्नान करने से पहले शरीर पर मिट्टी लगाने के कुछ देर बाद स्नान करें।

– वास्तु जानकारों के अनुसार होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर ले आएं। इस राख को सही दिशा में रखने से ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि इस राख को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह काफी शुभ होता है।

कहा जाता है कि आग्नेय कोण का संबंध अग्नि तत्व से होता है और राख भी अग्नि जलाने के बाद ही बनाई जाती है। इस दिशा में होली की राख रखने से व्यक्ति को व्यापार में लाभ होता है। जीवन में उन्नति मिलती है।