Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : रामनवमी कल, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में रामनवमी के दिन यानी आंधी और वज्रपात होने की आशंका है। इसके अगले दिन कई जिलों में ओला पड़ने की आंशका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 29 मार्च को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कल यहां आंधी और वज्रपात

केंद्र के मुताबिक 30 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की दर्जे की वर्षा की संभावना है। राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

इसका असर बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

31 मार्च को ओला पड़ेंगे

केंद्र के अनुसार 31 मार्च को राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती भागों में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात और ओला पड़ने की आशंका भी है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इसका असर जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

1 अप्रैल को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 1 अप्रैल को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।