Jharkhand Weather

Jharkhand Weather News : रहे सावधान, चलेगी आंधी, बारिश और वज्रपात संभव

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। सावधान रहें। झारखंड में लगातार 3 दिन आंधी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। कई जिलों में कल से बारिश और वज्रपात होने की उम्‍मीद भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हवा के रूख से मौसम में बदलाव की संभावना है।

तापमान में कमी की संभावना

राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल को यहां वज्रपात

केंद्र के मुताबिक 15 मार्च को राज्‍य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

16 और 17 तक ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 16 और 17 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इस दिन चलेगी तेज हवा

केंद्र के मुताबिक 18 से 20 मार्च तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।