hailstorm

Jharkhand Weather : अलर्ट जारी, आज रांची, सिंहभूम सहित इन जिलों में पड़ सकते हैं ओले

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची, सिंहभूम सहित कई जिलों में आज यानी 21 मार्च को ओले पड़ सकते हैं। रांची मौसम केंद्र ने बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

केंद्र के मुताबिक  आज राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसका असर देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिल सकता है।