JHARKHAND: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फिर बिगड़ी तबीयत, सीएम हेमंत ने अस्पताल जाकर की मुलाकात

Uncategorized
Spread the love

रांची।  अभी-अभी खबर आ रही है कि हेमंत सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत फिर बिगड़ गयी है। उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और चेन्नई जाकर जांच कराने का सुझाव दिया। फिलहाल विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी है कि सुबह तीन बजे मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। थोड़ी देर बाद वे स्वस्थ महसूस करने लगे। उन्होंने भोजन भी किया। इसके बाद उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली, तो वे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों व मंत्री के परिजनों से उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने चेन्नई ले जाकर जांच कराने का सुझाव दिया। इसके बाद उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उन्हें फाइटर बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।