मुंबई काम करने गया था गढ़वा का युवक, घर आई मौत की खबर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के भरत पहाड़ी गांव निवासी बिरजू रजवार के 21 वर्षीय पुत्र छोटू रजवार काम करने मुंबई गया था। वहां से मौत की खबर घर पहुंची। घटना गुरुवार की रात करीब 8 बजे की है।

जानकारी के अनुसार मुंबई में कल्याण नामक स्थान पर जीमन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से ब्रिज का निर्माण हो रहा है। वहां छोटू मजदूरी करने गया था। लगभग 60 फीट की ऊंचाई से गिरने से उसकी की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घोड़दाग गांव निवासी ठीकेदार भरदुल यादव उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। मजदूरी अच्छी मिलने का सांझा दिया था। कार्यस्‍थल पर कोई सुरक्षात्मक व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। इससे युवक की मौत हो गई।

पंचायत के उप मुखिया अतीस सिंह ने कहा कि गरीबी के कारण उक्त युवक ठीकेदार की बातों में आकर मजदूरी करने चला गया। वहां गिरने से उसे सिर में गम्भीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। शव अभी नहीं पहुंचा है।

आज देर रात पहुंचने की संभावना है। सिंह ने कहा कि मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।