Bihar : शराबी का दिखा ये रूप, लोगों की अंटकी सांसें, देखें वीडियो

बिहार देश वायरल
Spread the love

नवादा (बिहार)। बिहार (bihar) में शराबबंदी है। इसके बाद भी शराब लगभग हर जगह उपलब्‍ध है।

अधिक दाम लेकर शराब लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है।

आए दिन शराब की बरामदगी भी पुलिस कर रही है। इसके बाद भी लोगों को शराब मिल जा रही है।

शराबियों की लत का फायदा अवैध शराब कारोबारी भी उठा रहे हैं।

कई जगहों में बड़े पैमाने पर नकली शराब की बिक्री की जा रही है।

नकली और जहरीली शराब पीने से लगातार लोगों की मौत भी हो जा रही है।

बहरहाल, नशा होने के बाद शराबी कई बार अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं।

इसी तरह का एक वीडियो नवादा से सामने आया है। शराबी की हरकत देखकर लोग की सांसें अटक गई थी।

वीडियो में दिख रहा ये शख्स शराब के नशे में सांप के साथ खेल रहा थी।

कभी सांप को वह गले में लपेटकर तो कभी हाथों में पकड़कर नचा रहा था।

खेलते-खेलते अंतत: सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद उस शख्स की मौत हो गई।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।