मौत से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा का गाना ये आरा कभी हारा नहीं… हुआ था रिलीज, कुछ घंटों में ही देख चुके हैं 4 लाख से ज्यादा लोग, देखें यहां

उत्तर प्रदेश देश मनोरंजन
Spread the love

उत्तर प्रदेश। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। आज रविवार को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। उनकी बॉडी वाराणसी के एक होटल में मिली। उनके द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है।

वैसे, यहां आपको बता दें कि मौत के कुछ घंटे पहले ही आकांक्षा का गाना ये आरा कभी हारा नहीं… रिलीज हुआ था, जो अब उनका आखिरी गाना बन गया है। इस गाने में उनके साथ सुपरस्टार पवन सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने आवाज दी है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक तरफ जहां फैन्स गाने की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ आकांक्षा की सुसाइड की बात सुनकर शोक भी जता रहे हैं।

आकांक्षा दुबे का जो म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। सामने आए गाने में वह लाल और गोल्डन कलर का स्कर्ट पहने हुए हैं। उन्होंने ढेर सारी गोल्डन ज्वैलरी भी कैरी कर रखी है। वीडियो में उनका डांस देखने लायक है।

वहीं, पवन सिंह भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। पहले तो पवन बैठकर आकांक्षा का डांस देखते हैं और उसके बाद खुद भी डांस करने लगते हैं। गाने में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को कुछ घंटों में ही 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

बता दें कि आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के गाने को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एक ने लिखा- पूजा बिना हवन के भोजपुरी बिना पवन के अधुरा लगता है। एक अन्य ने लिखा- पावर स्टार पवन सिंह हमेशा से ही भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग रहे हैं। एक बोला- पवन सिंह सिर्फ एक सिंगर नहीं हैं, वह अरबों लोगों के लिए एक इमोशन हैं। एक ने लिखा- दिल को छू जाने वाला गाना और आवा, शुक्रिया पवन सर जी। एक ने शोक जताते हुए लिखा- बहुत ही दुख हुआ यह सुन कर की भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे अब हमारे बीच में नहीं रहीं, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।

एक अन्य ने लिखा- इस गाने की हीरोइन अब हमारे बीच नहीं रहीं, दुखद। एक ने लिखा- बहुत दुख की बात है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहुर हीरोइन #आकांक्षा दुबे जी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक ने लिखा- क्या शानदार परफॉर्मेंस है पावर स्टार पवन सिंह की, ॐ शांति प्रभु आकांक्षा दुबे की आत्मा को शांति दें।