दुबई से गिरिडीह पहुंचा युसूफ अंसारी का शव, गांव में मातम

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। मृत प्रवासी मजदूर युसूफ अंसारी का शव दुबई से गिरिडीह 11 फरवरी की सुबह पहुंचा। पांच दिन पूर्व दुबई में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

युसूफ का शव शनिवार सुबह रांची एयरपोर्ट से एंबुलेंस से बगोदर के महुरी पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में मातम छा गया।

बताते चलें कि युसूफ अंसारी दुबई में चश्मे की दुकान में काम करता था। सोमवार शाम वह चश्मे की डिलीवरी कर लौट रहा था। तभी कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

युसूफ अंसारी अपने पीछे पत्नी जुबेदा खातून, पुत्र साजिद अंसारी, वारिस अंसारी, दानिश अंसारी को पीछे छोड़ गया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की मौत विदेश या अन्‍य राज्‍यों में हो चुकी है।

अली ने कहा कि सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर रही है। मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में सभी लोगों को परिवार की मदद में आगे आना चाहिए।