केरल में ट्रांस पुरुष ने किया गर्भधारण, मार्च में पहले बच्चे को देगा जन्म

अन्य राज्य देश
Spread the love

केरल। हैरान कर देने वाली खबर केरल के कोझिकोड से आयी है। यहां पर एक ट्रांसजेंडर कपल जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए बताते हैं कि ऐसा कैसे मुमकिन हुआ।

केरल के रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल जिया और जाहद, जो मार्च महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब कोई ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट है। जिया पावल नाम की यह ट्रांस महिला 3 साल से जाहद नाम के ट्रांस पुरुष के साथ रिलेशनशिप में है। काफी समय बाद दोनों ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है।

यहां बता दें कि जिया एक पुरुष के रूप में पैदा हुई थी, जो अब महिला में ट्रांस हो चुकी है। वहीं, जाहद का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था जो एक पुरुष में ट्रांस हो चुका है। इनमें से जाहद ही भ्रूण को अपने गर्भ में पाल रहा है। दोनों ने सर्जरी करवाकर अपना जेंडर बदल लिया। जिया एक लड़की बन गई और जाहद एक मर्द। लेकिन अब सवाल है कि पुरुष बनने के बाद जाहद ने गर्भधारण कैसे कर दिया?

बता दें कि पुरुष बनने की सर्जरी के दौरान उनके स्तनों और कुछ अंगों को हटाया गया, लेकिन गर्भाशय और कुछ अंगों को वैसा ही रहने दिया। जिसके चलते वह गर्भवती हुआ है और एक हेल्दी बच्चे को वह अपने गर्भ में पाल रहा है।

सोशल मीडिया पर जिया और जाहद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रेम की कोई सीमा नहीं होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपको और शक्ति मिले।