सीएम के दौरे को लेकर 13 फरवरी से बदला डालटनगंज से रांची का रूट, जानें

झारखंड
Spread the love

लातेहार। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन 13 फरवरी को लातेहार दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर डालटनगंज से रांची एवं रांची से डालटनगंज की ओर आने-जाने वाले गाड़ि‍यों का रूट बदला गया है। यह जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के लातेहार आगमन/भ्रमण कार्यक्रम में ट्रैफिक की समस्या एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिनांक 13 फरवरी के अपराह्न 2 बजे से 14 फरवरी के कार्यक्रम समाप्ति तक रूट बदला गया है।

सीएम के आगमन को लेकर डालटनगंज से रांची एवं रांची से डालटनगंज की ओर आने-जाने वाले बसों, ट्रकों, भारी वाहनों एवं अन्य छोटे वाहनों के लिए रूट बदला गया है।

ये है नया रूट

रांची से पलामू जाने के लिए रूट

• बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन के लिए रांची से चन्दवा-बालूमाथ-हेरहंज-मटलौंग/पांकी होते हुए पलामू जाएंगे।

• बस एवं सवारी छोटे वाहनों के लिए रांची से चन्दवा – उदयपुरा – डीही मुरूप-नवादा- हेरहंज – पांकी-मटलौंग होते हुए पलामू जाएंगे।

पलामू से रांची जाने के लिए रूट

• बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन के लिए पलामू से पलामू पांकी/मनिका मटलौंग-हेरहंज- बालूमाथ, चन्दवा होते हुए रांची जाएंगे।

• बस एवं सवारी छोटे वाहनों के लिए पलामू से मनिका– होटवाग –पोचरा मोड़ –बानपुर- पॉलीटेक्निक रोड–डीही मुरूप –आरागुंडी–उदयपुरा होते हुए रांची जाएंगे।

गारू से रांची जाने एवं आने के लिए रूट

• सभी वाहनों के लिए गारू से रांची एवं रांची से गारू जाने के लिए नेतरहाट-महुआडांड़-गारू – नावागढ़ – नवरंग चौक- जालिम-भुसूर-सिकनी– चन्दवा रूट को अपनाएंगे।