पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर ये संकेत दिए मोदी ने

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्‍थान। बीते कुछ महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। पहले इसमें लगभग हर दिन इजाफा हो रहा था। कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट के संकेत मिलने के बाद लोग काफी दिनों से कीमत में कमी आने की उम्‍मीद लगाए हुए हैं।

यही हाल गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर है। पहले सरकार सिलेंडर की कीमत पर अनुदान देती थी। उसे बंद कर दिया गया। कीमत में भी गिरावट नहीं हो रही है। बीते कुछ महीने से घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं। इस बीच भाजपा सांसद सुशील मोदी ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर कुछ संकेत दिए हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है। अमेरिका के दबाव के बावजूद और लोगों को मदद पहुंचाने के लिए हमने रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखा। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीज़ल, LPG की कीमतों में और गिरावट आएगी।