कांग्रेस को झटका, ग्रामीण रांची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। ग्रामीण कांग्रेस रांची जिला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को इस्तीफा पत्र भेज दी गई है। ऐनुल हक अंसारी ने 2 फरवरी को यह जानकारी दी।

अंसारी ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कि‍या। कहा कि वर्तमान झारखंड कांग्रेस कमेटी पार्टी की विचारधारा से भटक चुकी है। पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता को नजरअंदाज किया जा रहा है। वर्तमान कांग्रेस की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां खुद कार्यकर्ता जन मुद्दों को लेकर आवाज नहीं उठा सकते। लोग चाटुकारी कर पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज हैं। इससे कांग्रेस के सच्चे सिपाही अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

अंसारी ने आगे कहा कि झारखंड में मॉब लीचिंग, बीते दिन रांची के मेन रोड पर अल्पसंख्यकों पर गोली कांड जैसी घटनाओं पर चुप्पी साधना से कहीं ना कहीं पार्टी के प्रति अल्पसंख्यकों का विश्वास खत्म होता जा रहा है। सरकार के 3 साल बीत जाने के बाद भी उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं होना, 20 सूत्री क्रियान्वयन कमेटी, बोर्ड, निगम जैसी संवैधानिक पदों का अभी तक गठन नहीं हो पाना भी वर्तमान पार्टी के प्रदेश के पदधारियों की मानसिकता को दर्शाता है।

अंसारी ने कहा कि वह खुद 25 साल तक पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिनरात सींचा। यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला कमेटी के पद तक का कर्तव्‍य पूरी ईमानदारी से निभाया। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी, उसे पूरी निष्ठा से निभाया। फिर भी वर्तमान झारखंड कांग्रेस कमेटी में चाटुकारी, गुटबाजी हावी है। पार्टी में पुराने कार्यकर्ता को हक उन्हें नहीं दिया गया। इन्हीं कारणों से झारखंड में कांग्रेस कमजोर होते जा रही है।

अंसारी ने कहा कि अधिकतर पार्टी के सच्चे सिपाही अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। मैं आज कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे इस्तीफा देने से बाकी कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों को अगर पार्टी में सही सम्मान मिले तो मुझे बहुत खुशी होगी।