सीआरपीएफ कैंप में जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

अन्य राज्य देश
Spread the love

छत्तीसगढ़। हैरान कर देने वाली खबर छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर से आयी है। यहां मुख्यालय के गंगालूर मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ 85वीं बटालियन के जवान ने खुद को अपनी बंदूक से गोली मार ली, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। कैंप के अंदर बंदूक की आवाज से साथी जवान एकाएक सकते में आ गये, जब कैप के अंदर पता लगाया, तो एक जवान खुद को गोली मार ली थी।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के जिला मुख्यालय के 85वीं बटालियन में जवान पदस्थ था। केरल निवासी जवान का नाम विनय उर्फ़ बीनू बताया गया है। केरल से 3 दिन पहले जवान अवकाश से अपनी ड्यूटी पर लौटा था। जवान के द्वारा आत्महत्या का कारण अज्ञात है‌।

इस घटना के संबंध में सीआरपीएफ 85वीं के अधिकारी ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है।