यहां पीएम  मोदी ने 2 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, सिरडी जाने वालों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दोनों ट्रेनें दो आस्था के केंद्रों को जोड़ेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि अब सिरडी जाना आसान होगा। इससे पर्यटन और तीर्थ दोनों को बढ़ावा मिलेगा। एक माह से भी कम समय में प्रधानमंत्री का यह दूसरा मुंबई दौरा है। बता दें कि मुंबई नगर निगम के चुनाव की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है। दोनों वंदे भारत ट्रेनें मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के बीच चलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी उपनगर स्थित मरोल में अलजामीया-तुस-सैफिया अरबी अकादमी के मुंबई परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही उनके सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड एक्सटेंशन ब्रिज, कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करने की संभावना है।