DELHI: आप की शैली ओबेरॉय बनीं महापौर

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर दिल्ली से आयी है। दिल्ली नगर निगम में आज मेयर पद के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार 241 पार्षदों ने मतदान किया है और आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर चुनी गई हैं।

शैली ओबेरॉय को 241 में से 149 मत मिले हैं। इससे पहले आज मतदान के दौरान सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया था। बता दें कि ऐसे ही हंगामे के कारण मेयर चुनाव 3 बार टाला जा चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और भाजपा मेयर उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला था।

मेयर पद के चुनाव में भारी हंगामे की आशंका पहले ही जताई जा रही थी, इसलिए सदन में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सिविक सेंटर में SSB जवानों को तैनात किया गया था।