सराहनीय: निरामाया अस्पताल में बेटी के जन्म लेने पर मां को उपहार देकर किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामाया अस्पताल में बेटी के जन्म लेने की खुशी में नारौलिया महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने मां और बच्ची को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी बीतने पर भी हमारे देश में रूढ़िवादी लोगों की कमी नहीं है। बेटी जन्म लेने पर महिला को तरह-तरह के ताने मिलते हैं, लेकिन हमें भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक करना है।

बेटियां आज पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वहीं लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन अग्रवाल ने कहा कि आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में देश  का नाम रोशन कर रही हैं। बेटी लक्ष्मी स्वरूप होती है।

वहीं बच्ची के परिवार वाले ने हॉस्पिटल के सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया। कहा जिले में निरामाया जैसा साफ सुथरा हॉस्पिटल से गरीब तबके के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। प्रसव के लिए महिलाओं को बाहर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। मौके पर लायन धीरज सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

यहां बता दें कि निरामाया अस्पताल के द्वार गरीबों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। समाज हित के कार्यों के चलते यह शहर का प्रतिष्ठित अस्पताल है। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के सहयोग से यहां समय-समय पर जांच शिविर लगाकर मोतियाबिंद के मरीजों की आंखों का आपरेशन कराया जाता है। इस दौरान उनके रहने-खाने के अलावे दवाइयां और चश्मा भी मुफ्त में ही दिया जाता है। यहां तक कि लायंस क्लब अपने खर्च पर उन्हें घर तक छोड़ने की व्यवस्था भी करता है।

यहां यह भी बता दें कि महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से ललित केडिया के नेतृत्व में विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग समेत अन्य उपकरण लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के निरामाया हॉस्पिटल में बांटे जाते हैं। निराश मन से यहां पहुंचे मरीज खुशी के साथ जाते हैं।