BIHAR : महिला हेल्थ आफिसर से मसाज कराते डॉक्टर का वीडियो वायरल, शो कॉज, जानें पूरा मामला

बिहार देश
Spread the love

खगड़िया। हैरान कर देने वाला मामला बिहार के खगड़िया जिले से आया है। यहां की महिला हेल्थ कम्युनिटी आफिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक डाक्टर का फेस मसाज कर रही है। मामला प्रकाश में आने के बाद सिविल सर्जन ने डाक्टर और महिला हेल्थ आफिसर को शो कॉज नोटिस जारी किया है। वायरल वीडियो में दिख रहे डाक्टर पीएचसी प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार हैं, जो मामला चर्चित होने के बाद छुटटी पर चले गए हैं। महिला ने वीडियो को वायरल नहीं किए जाने की गुहार लगायी है।

डॉक्टर कृष्ण कुमार और महिला कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें देखकर दोनों के बीच प्रगाढ़ संबंध का अंदाजा लगाया जा रहा है। वीडियो में भी दोनों डॉक्टर काफी घुले-मिले नजर आ रहे हैं। मजे की बात यह है कि एक तरफ महिला डॉ. का फेस मसाज कर रही है, दूसरी ओर डॉक्टर वीडियो बना रहा है, वीडियो में महिला को यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि प्लीज वीडियो मत बनाइए। दोनों डाक्टर शादीशुदा हैं।

फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ राम नारायण चौधरी ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और दोनों डॉक्टरों से पूछताछ भी की। उन्होंने दोनों डॉक्टरों को जारी किए गए शो कॉज नोटिस में लिखा है कि आपका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पद की ​गरिमा के प्रतिकूल है।

बहरहाल, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर कृष्ण कुमार अवकाश पर हैं, जबकि उनसे तीन दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया है। अब उनके जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवाब मिलने के बाद दोनों डाक्टरों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।